Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

अब यूक्रेन और रूस के बीच होगी सीधी वार्ता: तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में से एक जगह होगी बैठक

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 20, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन/मॉस्को/कीव। वर्षों से युद्ध में उलझे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्घ विराम कराने के वैश्विक प्रयास कुछ हद तक कामयाब होते दिख रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कल चली दो घंटे की टेलीफोनिक बातचीत काफी हद तक सफल रही। पुतिन को ट्रंप काफी हद तक समझाने में सफल रहे। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की बातचीत शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद तक ट्रंप के संपर्क में रहे। जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध विराम पर अगले दौर की वार्ता तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में से किसी एक स्थान पर हो सकती है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति पुतिन कल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बाद यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन उन्होंने व्यापक रियायतों की अपनी मांग दोहराई है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि दो घंटे तक चली कॉल बहुत अच्छी रही। अब रूस और यूक्रेन तुरंत युद्ध समाप्त करने की दिशा में बातचीत शुरू करेंगे। ट्रंप ने बताया कि पुतिन से वार्ता के बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति और यूरोपीय नेताओं से भी बात की है। हालांकि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दिन की शुरुआत में पुतिन की स्थिति पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें यकीन नहीं है कि व्लादिमीर पुतिन के पास युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई रणनीति है।

सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, पुतिन ने ट्रंप से फोन पर बातचीत के लिए सोची तट पर स्थित एक संगीत विद्यालय को चुना। ट्रंप ने अपने ओवल ऑफिस से बातचीत की। पुतिन ने अपनी टिप्पणियों में स्पष्ट किया कि वह हिंसा को समाप्त करने की अपनी अधिकतम मांगों से पीछे नहीं हट रहे हैं। पुतिन ने भी ट्रंप से हुई बातचीत को सार्थक बताया। ट्रंप ने कहा कि पुतिन शांति में रुचि रखते हैं।

See also  ईरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए अमेरिका ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए

ट्रंप ने पुतिन से बातचीत शुरू करने से पहले संवाददाताओं से कहा कि उन्हें और पुतिन को संघर्ष के समाधान पर चर्चा करने के लिए जल्द ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम की शर्तें यूक्रेन और रूस ही तय करेंगे। इसमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं। ऐसा इसलिए कि दोनों को अपनी-अपनी स्थिति मालूम है। इससे पहले ट्रंप ने रविवार शाम यूरोपीय नेताओं से मॉस्को पर युद्ध विराम के लिए दबाव बनाने के तरीकों के बारे में बात की थी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि रूस यदि इसे गंभीरता से नहीं लेता तो नए प्रतिबंध लगाने चाहिए।

ट्रंप ने पुतिन से बातचीत करने से पहले जेलेंस्की, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति, इतालवी प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और फिनिश राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से बातचीत की। ट्रंप ने कहा कि वेटिकन भी वार्ता की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

जेलेंस्की ने सोमवार को ट्रंप से दो बार बात की। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सोमवार शाम प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अगले दौर की वार्ता के लिए स्थान तय नहीं हुआ है। मगर यह वार्ता तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में से किसी एक स्थान पर होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप का लक्ष्य इस संघर्ष को समाप्त होते देखना है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.