Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

मुंबई के गढ़चिरौली में 36 लाख रुपये की इनामी 5 नक्सली महिलाएं गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 20, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



मुंबई। गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील में स्थित बिनगुंडा इलाके में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने 36 लाख रुपये की इनामी 5 नक्सली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पांचों नक्सली महिलाओं से पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार बिनगुंडा में 50 से 60 नक्सलियों के एकत्र होने और पुलिस पर घात लगाकर हमला करने की योजना बनाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर 18 मई को केंद्रीय रिजर्व बल की सी-60 और 37वीं बटालियन की 6 टीमों को बिनगुंडा क्षेत्र में रवाना किया गया। 19 मई को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल को नक्सली दिखे, लेकिन पुलिस बल को देखते ही जंगल में भाग गए। इस बीच पुलिस बल ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान उंगी मंगरु होयम उर्फ सुमाली (28), पल्लवी केसा मीडियम उर्फ बूंदी (19), देवे कोसा पोडियाम उर्फ सविता (19) और अन्य दो नाबालिग के रुप में की गई है।

पुलिस के अनुसार उंगी होयम प्लाटून नंबर 32 की डिवीजनल कमेटी सदस्य है। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर 16 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पल्लवी मीडियम प्लाटून नंबर 32 की पीपीसीएम है और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम है। इसी प्लाटून की सदस्य देवे पोडियाम पर 4 लाख रुपये का इनाम था, जबकि अन्य दो नाबालिग नक्सलियों पर कुल 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन नक्सलियों के पास से एक स्वचालित एसएलआर राइफल, एक 303 राइफल, तीन एसएलआर राइफल, दो बंदूकें और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

गढ़चिरौली पुलिस ने जनवरी, 2022 से अब तक 103 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान नक्सल विरोधी अभियान की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, पुलिस उप महानिरीक्षक अंकित गोयल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया है।

See also  आपातकाल की 50वीं बरसी पर PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, जाने क्या बोले पीएम मोदी?
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.