Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

आईपीएल 2025: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 6, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हैदराबाद।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदें सोमवार को आधिकारिक रूप से खत्म हो गईं। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसका मुकाबला लगातार बारिश और गीले मैदान के कारण पूरा नहीं हो सका। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक देकर मुकाबला रद्द घोषित किया गया।

इस ड्रॉ के साथ ही हैदराबाद के 11 मैचों में कुल 7 अंक हुए, जिससे वे अब अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंचने की गणितीय संभावना खो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है।

बारिश से प्रभावित इस मैच में हालांकि पहले दिल्ली कैपिटल्स की पारी पूरी हुई। मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला और टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सिर्फ 7.1 ओवर में दिल्ली ने अपने 5 विकेट 29 रन पर गंवा दिए।

पैट कमिंस ने पहले ही ओवर में करुण नायर को बाहर की ओर जाती गेंद पर ललचाकर आउट किया। फिर अगले ओवर में फाफ डु प्लेसिस को पुल शॉट पर विकेट के पीछे कैच कराया। अभिषेक पोरेल भी कमिंस की गेंद पर फ्लिक शॉट खेलते हुए आउट हुए। इसके बाद हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट ने अक्षर पटेल और केएल राहुल को पवेलियन भेजा।

बाद में ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 41 रन, 36 गेंद) और इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा (41 रन, 26 गेंद) ने दिल्ली की पारी को संभाला। दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी हुई, जिसके दम पर दिल्ली का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 133 तक पहुंच सका। लेकिन बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और अंततः मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त हो गया।

See also  हारिस ने नेशनल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट में लगातार चौथा खिताब अपने नाम किया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.