Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 23, 2025 स्पोर्ट्स No Comments1 Min Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पेरिस। पेरिस में सोमवार को आयोजित समारोह में स्पेन और बार्सिलोना की स्टार मिडफील्डर आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार महिला बैलन डी’ओर का खिताब अपने नाम किया।

27 वर्षीय बोनमती ने अपनी हमवतन साथी मारियोना कालदेंतेई को पीछे छोड़ा, जो इंग्लैंड के खिलाफ महिला यूरो 2025 फाइनल में स्पेन की पेनाल्टी शूटआउट हार के बावजूद दमदार प्रदर्शन कर रही थीं। हालांकि क्लब स्तर पर बोनमती को निराशा झेलनी पड़ी और उनकी टीम बार्सिलोना महिला चैंपियंस लीग फाइनल में कालदेंतेई की आर्सेनल से हार गई।

यूरो 2025 में बोनमती को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि शुरुआत के दो मैच वह वायरल मैनिनजाइटिस से उबरने के कारण नहीं खेल पाई थीं। इस पुरस्कार में इंग्लैंड की चैंपियन टीम की स्ट्राइकर अलेसिया रूसो तीसरे स्थान पर रहीं।

महिला बैलन डी’ओर 2018 से शुरू हुआ था और अब तक सिर्फ नॉर्वे की आडा हेगरबर्ग और अमेरिका की मेगन रापिनो ही इसे जीत पाई हैं। इससे पहले बार्सिलोना और स्पेन की एलेक्सिया पुटेयास ने लगातार दो बार यह ट्रॉफी जीती थी।

बोनमती अब फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेस्सी और मिशेल प्लातिनी की उस खास सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार बैलन डी’ओर जीता है।

See also  डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन गेंदबाजों का कहर, 14 विकेट गिरे
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

त्रिकोणीय टी 20 सीरीज: ज़मान और अबरार की चमक से पाकिस्तान की यूएई पर आसान जीत

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.