Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

भारत-पाक तनाव: 1947 से ऑपरेशन सिंदूर तक बड़े सैन्य टकरावों की कहानी

दिनरात खबर एडिटरBy दिनरात खबर एडिटरMay 8, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारत ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओके स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इन हमलों को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है, ये कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। इन हमलों से दशकों पुराना सैन्य तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है।

इसके पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार तनाव चरम पर पहुंच गया इस खबरें के माध्यम से हम आपकों से बताना चाहते है।

  • 1947-48: पहला भारत-पाकिस्तान युद्ध

ये युद्ध अक्टूबर 1947 में तब शुरू हुआ, जब पाकिस्तान समर्थित कबायली लड़ाके जम्मू-कश्मीर में घुसे थे, तब महाराजा हरि सिंह द्वारा भारत में विलय के बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला। इसके बाद जनवरी 1949 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ और कश्मीर दो हिस्सों में बंट गया। भारत और पाकिस्तान के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) बनी।

  • 2. 1965 में दूसरा भारत-पाक के बीच जंग

5 अगस्त 1965 को पाकिस्तान ने ऑपरेशन जिब्राल्टर के तहत अपने सैनिकों को विद्रोही बनाकर जम्मू-कश्मीर में भेजा। भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई की और युद्ध अंतरराष्ट्रीय सीमा तक फैल गया। 23 सितंबर 1965 को सोवियत संघ और अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ।

  • 1971: बांग्लादेश मुक्ति युद्ध

पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना द्वारा हो रहे नरसंहार और दमन के चलते भारत ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम का समर्थन किया। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेक दिए और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया।

  • 1999: करगिल युद्ध में तनाव आया चरम पर
See also  चंदवा में नक्सलियों का तांडव, फायरिंग कर मजदूरों को बनाया बंधक

मई-जुलाई 1999 के बीच पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने करगिल की ऊंचाईयों पर कब्जा किया। ये जंग मई से जुलाई तक लड़ी गई थी, भारत ने ऑपरेशन विजय और वायुसेना ने ऑपरेशन सफेद सागर के द्वारा इलाके को वापस हासिल किया। यह युद्ध 26 जुलाई को भारत की जीत के साथ समाप्त हुआ, जो अब करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • 2016: उरी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक

उरी स्थित भारतीय सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया, इसमें 19 जवान शहीद हुए। इसके बाद 28-29 सितंबर को भारतीय सेना ने पीओके में आतंकियों के लांचपैड पर सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकियों को मार गिराया।

  • 2019: पुलवामा हमला और बालाकोट एयरस्ट्राइक

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आत्मघाती हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में 26 फरवरी को वायुसेना ने बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर एयरस्ट्राइक की। यह 1971 युद्ध के बाद पहली बार था, जब भारत ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर जाकर एयरस्ट्राइक की।

  • 2025: ऑपरेशन सिंदूर

7 मई 2025 को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इसमें बहावलपुर (जेम का मुख्यालय) और मुरिदके (एलईटी का गढ़) शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.