Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 10, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार की चाल में मामूली गिरावट भी आई। इसके बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, जियो फाइनेंशियल और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 2.31 प्रतिशत से लेकर 1.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल्स, एटरनल और टाटा मोटर्स के शेयर 0.61 प्रतिशत से लेकर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,969 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,522 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 447 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 40 शेयर हरे निशान में और 10 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

See also  'हाउसफुल' फेम एक्ट्रेस शाजान पदमसी ने गुपचुप रचाई शादी

बीएसई का सेंसेक्स आज 403.04 अंक की तेजी के साथ 81,504.36 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स उछल कर 81,593.37 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद मामूली मुनाफा वसूली भी हुई। इसके बावजूद ये सूचकांक लगातार मजबूती के साथ ही कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 421.84 अंक की बढ़त के साथ 81,523.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 122.40 अंक उछल कर 24,991 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक उछल कर 25,017.40 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मामूली बिकवाली भी हुई, जिससे इस सूचकांक की चाल पर कुछ देर के लिए ब्रेक लगता हुआ नजर आया। इस बिकवाली के बावजूद निफ्टी लगातार हरे निशान में ही बना रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 136.50 अंक की मजबूती के साथ 25,005.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 314.02 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,101.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 95.45 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,868.60 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

See also  सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की 2.3 करोड़ की स्टार्टअप योजना शुरू
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

‘किंग’ के सेट से लीक हुआ सुहाना खान का लुक

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.