पेरिस। पेरिस में सोमवार को आयोजित समारोह में स्पेन और बार्सिलोना की स्टार मिडफील्डर आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार महिला बैलन डी’ओर का खिताब अपने नाम किया। 27 वर्षीय बोनमती ने अपनी हमवतन साथी मारियोना कालदेंतेई को पीछे छोड़ा, जो इंग्लैंड के खिलाफ महिला यूरो 2025 फाइनल में स्पेन की पेनाल्टी शूटआउट हार के बावजूद दमदार प्रदर्शन कर रही थीं। हालांकि क्लब स्तर पर बोनमती को निराशा झेलनी पड़ी और उनकी टीम बार्सिलोना महिला चैंपियंस लीग फाइनल में कालदेंतेई की आर्सेनल से हार गई। यूरो 2025 में बोनमती को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि शुरुआत के दो…
Author: दिनरात खबर
प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया। सिंगर स्कूबा डाइविंग करने गए थे, इसी दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके असामयिक निधन से पूरे देश, विशेषकर असम में शोक व्याप्त है। जुबिन का पार्थिव शरीर हाल ही में असम लाया गया, जिसके बाद गुवाहाटी में उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में प्रशंसक उमड़े। आज 23 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार असम के कमरकुची गांव, उत्तरी कैरोलिना में किया गया है। अंतिम संस्कार में भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी दर्ज की गई…
सीतापुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खा मंगलवार कों 23 माह बाद जेल से रिहा हाे गये हैं। अपने बेटाें के साथ जेल से बाहर निकलते वक्त आजम खां ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और इसके बाद वे रामपुर के लिए रवाना हाे गये। समाजवादी पार्टी के कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खान के खिलाफ पिछले दिनों तीन धाराएं बढ़ाई गई थी। प्रयागराज उच्च न्यायालय से कई मामलों में जमानत मिलने के बाद से इन धाराओं में जमानत मिल जाने के बाद सोमवार को उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। मंगलवार काे अपने पिता आजम…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी कर रही है। उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही ईडी की टीम ने 10 जुलाई 2024 को भी कांके प्रखंड से अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का सत्यापन किया था। टीम ने जिस जमीन का सत्यापन किया था, वह कांके के चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी जमीन…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर भारत के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए बेरोजगारी को सबसे बड़ा संकट करार दिया। राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इसका सीधा संबंध वोट चोरी से है। जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है तो उसका पहला कर्तव्य होता है युवाओं को रोजगार और अवसर देना। राहुल ने दावा किया कि इसी वजह से देश में बेरोजगारी 45 साल के…
कोलकाता। कोलकाता और आसपास के इलाकों में रातभर हुई तेज बारिश के बीच मंगलवार सुबह अलग-अलग इलाकों में करंट लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। सोमवार रात से लगातार हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं। ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण रेल और मेट्रो यातायत भी प्रभावित हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, नेताजी नगर में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। वह पेशे से फल बेचने वाला था और मंगलवार सुबह जमा पानी में साइकिल चला रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और उसने सड़क…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बात की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। मुलाकात में जदयू और भाजपा के वरिष्ठ नेता, जैसे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद रहे। पटना में दोनों नेताओं की मुलाकात के…
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज एक पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है।आयोग ने स्पष्ट किया कि बिना सुनवाई के और वह भी ऑनलाइन माध्यम से किसी का भी नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जा सकता। इस तरह का 2023 में प्रयास किया गया था जिस पर स्वयं आयोग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि 6 हजार से अधिक लोगों के वोट कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए। चुनाव…
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने का काम किया है. राहुल गांधी ने दावा किया कि एक साजिश के तहत कई राज्यों में बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम हटाए गए हैं और फर्जी वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं और केंद्रीय चुनाव आयोग ऐसा करने वालों को पकड़ने की बजाय उन्हें बचाने की कोशिश में लगा…
ढाका (बांग्लादेश)। देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके परिवार के नौ सदस्य अगले साल फरवरी में होने वाले संसदीय चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने इन सभी के राष्ट्रीय पहचान पत्रों (एनआईडी) को ब्लॉक कर दिया है। तुर्किये के सार्वजनिक प्रसारक टीआरटी वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आयोग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फरवरी में होने वाले अगले संसदीय चुनाव में देश के अंदर और बाहर दोनों जगह मतदान होगा। विदेश में रहने वाले लोग पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे और डाक सुविधा के जरिए वोट डालेंगे।…
