Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और परिवार के नौ सदस्य चुनाव में नहीं कर पाएंगे मतदान

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 18, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

ढाका (बांग्लादेश)। देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके परिवार के नौ सदस्य अगले साल फरवरी में होने वाले संसदीय चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने इन सभी के राष्ट्रीय पहचान पत्रों (एनआईडी) को ब्लॉक कर दिया है।

तुर्किये के सार्वजनिक प्रसारक टीआरटी वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आयोग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फरवरी में होने वाले अगले संसदीय चुनाव में देश के अंदर और बाहर दोनों जगह मतदान होगा। विदेश में रहने वाले लोग पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे और डाक सुविधा के जरिए वोट डालेंगे।

आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने साफ किया है कि अगर विदेश में रहने वाले बांग्लादेशियों के एनआईडी ब्लॉक कर दिए गए हैं तो वे वोट नहीं डाल पाएंगे। अप्रैल में अंतरिम सरकार के निर्देश के बाद आयोग ने हसीना और उनके परिवार के सदस्यों के एनआईडी को अवरुद्ध कर दिया था।

अहमद ने कहा कि विदेश से वोट देने के लिए एनआईडी नंबर का इस्तेमाल करके ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए पासपोर्ट पर्याप्त नहीं है बल्कि एनआईडी होना अनिवार्य होगा। केवल एनआईडी के साथ पंजीकरण कराने वालों को ही मतदान करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हसीना और उनके परिवार के सदस्य अगले चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त, 2024 को एक जन विद्रोह में अपनी सरकार के अपदस्थ होने के बाद से हसीना भारत में निर्वासन में हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य अमेरिका और ब्रिटेन सहित अन्य देशों में भी रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस विद्रोह में 1,400 लोग मारे गए। हसीना बांग्लादेश में कई मामलों का सामना कर रही हैं। इनमें सामूहिक हत्या के आरोप भी शामिल हैं।

See also  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में विजय भाटिया गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.