Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

कोलकाता में रातभर मूसलाधार बारिश के बीच करंट लगने से 5 लोगों की मौत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 23, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता। कोलकाता और आसपास के इलाकों में रातभर हुई तेज बारिश के बीच मंगलवार सुबह अलग-अलग इलाकों में करंट लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। सोमवार रात से लगातार हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं। ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण रेल और मेट्रो यातायत भी प्रभावित हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, नेताजी नगर में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। वह पेशे से फल बेचने वाला था और मंगलवार सुबह जमा पानी में साइकिल चला रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और उसने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को छू लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी समय तक उसका शव पानी में पड़ा रहा और इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण दमकलकर्मी भी अंदर नहीं जा पाए। स्थिति को देखते हुए तुरंत सीईएससी को बिजली काटने की सूचना दी गई।

इसी तरह, कालिकापुर, गड़ियाहाट के बालीगंज प्लेस और बिनियापुकुर में भी करंट लगने से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं, एकबालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे जितेंद्र सिंह (उम्र 60 वर्ष) करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना पर केंद्र के शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में करंट लगने से हुई कई मौतों से वे अत्यंत दुखी हैं। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद दी जाए।

See also  नोवामुंडी में अवैध खनन पर मधु कोड़ा का बड़ा खुलासा, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

इस बीच सीईएससी ने भी लोगों से अपील की है कि वे जलजमाव वाली सड़कों पर बिजली के खंभों, पिलर बॉक्स और तारों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 033-3501-1912 नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.