भारतीय सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि जम्मू के लोग अगर इस ट्वीट को देख रहे हैं, तो कृपया अपने घरों से न निकलें, घर की लाइट बंद कर के रखें। भारतीय रक्षा प्रणालियां असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जम्मू और पठानकोट में किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
भारत ने पाकिस्तान का AWACS विमान मार गिराया
भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के अत्याधुनिक एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को मार गिराया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट दो JF17 और एक F16 को भी गिराया है।
