Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

कदमा पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 19, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। कदमा पुलिस ने रविवार की देर रात हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि कदमा थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी ग्राउंड में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी ने मामले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एलआईसी ग्राउंड के पास छापेमारी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अंकुर सिंह और उदयभान सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अंकुर सिंह के पास से एक लोडेड देसी ऑटो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक आईफोन बरामद हुआ। वहीं उदयभान सिंह के पास से भी एक लोडेड देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक आईफोन मिला।

पूछताछ में सामने आया कि अंकुर सिंह पूर्व में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद वह अपने साथी उदयभान सिंह के साथ मिलकर शहर में डर और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था। दोनों आरोपित हथियारों के दम पर लोगों को धमकाने का काम कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

See also  रांची में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.