Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

हजारीबाग: उग्रवादियों ने दो स्कैनिया गाड़ियों को फूंका, पत्र में दी धमकी

दिनरात खबर एडिटरBy दिनरात खबर एडिटरJune 2, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हजारीबाग: जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में रविवार रात टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) उग्रवादियों ने कोल परियोजना स्थल पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले अंधाधुंध फायरिंग की और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस हमले में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना केडी कोल परियोजना के कार्य स्थल पर घटी, जहां उग्रवादियों की इस कार्रवाई से दहशत का माहौल फैल गया है। दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल का एक पत्र भी बरामद हुआ है। पत्र में एनटीपीसी, सीसीएल, एलएंडटी सहित अन्य डीओ होल्डर कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि वे संगठन से संपर्क किए बिना कोई कार्य न करें। संगठन ने भविष्य में और बड़ी घटनाओं की धमकी भी दी है।

पत्र में टीएसपीसी ने खुद को आदिवासी और आम जनता का हितैषी बताया है और सरकार पर निर्दोष ग्रामीणों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। इस वारदात के बाद केरेडारी और आस-पास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

See also  पीएम मोदी की चुनावी जीत के बाद दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ पहला संवाद, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड पर हुई चर्चा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.