Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

फैन्स ने रितेश देशमुख पर बरसाया प्यार, भावुक हुईं जेनेलिया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 20, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक हैं। एक ओर दोनों ने फिल्मों के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया है, वहीं दूसरी ओर उनका सादगी भरा अंदाज़ और लोगों से जुड़ाव उन्हें और भी खास बनाता है। दोनों को अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ बेहद आत्मीयता से पेश आते हुए देखा गया है। यही वजह है कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में इस कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार फिर उनका प्यारा और दिल जीत लेने वाला अंदाज़ देखने को मिला है।

जब भी रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख किसी सार्वजनिक जगह पर नजर आते हैं, तो वहां मौजूद फैंस उन्हें घेर लेते हैं और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच जाती है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। रितेश और जेनेलिया एक खास इवेंट में पहुंचे थे, जहां रितेश को देखते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहता था। इस दौरान जेनेलिया थोड़ी दूर खड़ी थीं और अपने पति को लोगों के बीच इतना लोकप्रिय और पसंद किया जाता देख वह भावुक हो गईं। उनके चेहरे पर रितेश के लिए सम्मान, प्यार और गर्व साफ झलक रहा था। यह भावनात्मक पल कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी इस जोड़ी की केमिस्ट्री और आपसी समझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और मज़ेदार वीडियो शेयर करते हैं, जो फैंस के बीच काफ़ी लोकप्रिय होते हैं। इस जोड़ी की पहली मुलाकात साल 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर हुई थी। वहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब दस साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 3 फरवरी, 2012 को शादी कर ली। आज भी इनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है।-

See also  चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.