Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

IPL 2025: हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 20, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस तरह ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई।

सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। लखनऊ की ओर से ओपनर मिशेल मार्श और एडन मारक्रम के बीच 115 रन की साझेदारी हुई। मार्श 65 रन और मारक्रम 61 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद निकोलस पूरन ने 45 की पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाजी दहाई का आंकड़ पार नहीं कर सका।

हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने दो विकेट चटकाए, जबकि हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।

206 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत झटके के साथ हुई। सलामी बल्लेबाज अथर्व ताइडे 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक 20 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें दिग्वेश राठी ने शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया।

इसके बाद ईशान किशन को हेनरिक क्लासेन का साथ मिला। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और 41 रन जोड़े। किशन 28 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्लासेन 47 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वहीं, कामिंदु मेंडिस 32 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्हें हैमस्ट्रिंग से जूझते देखा गया। अनिकेत वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी पांच-पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

See also  डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन गेंदबाजों का कहर, 14 विकेट गिरे

लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने दो विकेट लिए जबकि विलियम ओरुर्के और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.