Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

नॉर्वे चेस में समान इनामी राशि से महिलाओं को खेल अपनाने की प्रेरणा मिलती है: जू वेनजून

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 12, 2025 स्पोर्ट्स No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

स्टावेंगर (नॉर्वे)। नॉर्वे चेस वूमेन 2025 टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण को लेकर मौजूदा चैंपियन जू वेनजून ने अपनी उत्सुकता और उम्मीदें साझा की हैं। यह टूर्नामेंट 26 मई से 6 जून के बीच स्टावेंगर सिटी के फिनान्सपार्कन (एसआर-बैंक) में आयोजित होगा।

चीनी ग्रैंडमास्टर जू वेनजून ने कहा, “मैं नॉर्वे चेस वूमेन 2025 में हिस्सा लेने को लेकर बहुत रोमांचित हूं। यह मेरा इस टूर्नामेंट में दूसरा अनुभव होगा। इस बार कई मजबूत शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। मुझे लगता है कि अब लोग अर्मागेडन और टाइम कंट्रोल फॉर्मेट से ज्यादा परिचित हैं, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक होगा।”

जू वेनजून, जिन्हें मौजूदा समय में शतरंज की निर्विवाद महारानी कहा जाता है, इस साल की शुरुआत में अपना लगातार पांचवां वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने सात साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया, 2004 में प्रोफेशनल बनीं, 2014 में ग्रैंडमास्टर की उपाधि पाई और 2018 में पहली बार विश्व चैंपियन बनीं। तब से लेकर अब तक वह महिलाओं की क्लासिकल शतरंज में अजेय रही हैं। वह वर्तमान वूमेन्स वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियन भी हैं और दो बार की वर्ल्ड रैपिड चैंपियन भी।

अपनी यात्रा को याद करते हुए 34 वर्षीय वेनजून ने कहा, “हर मुकाबला मेरे लिए एक यादगार और अनोखा अनुभव होता है। मेरा मानना है कि हर खेल को एक-एक कर फोकस के साथ खेलना चाहिए, कड़ी मेहनत करनी चाहिए और टीमवर्क जरूरी है। जब मैं खेल रही होती हूं, तो सबसे अच्छा होता है सिर्फ शतरंज पर ध्यान देना और मैच का आनंद लेना।”

पिछले साल जू वेनजून ने नॉर्वे चेस वूमेन के पहले संस्करण का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। यह टूर्नामेंट महिलाओं के लिए समान इनामी राशि देने वाला पहला टूर्नामेंट बना, जिससे शतरंज के भविष्य की दिशा में एक अहम कदम माना गया।

See also  डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन गेंदबाजों का कहर, 14 विकेट गिरे

वेनजून ने टूर्नामेंट आयोजकों की सराहना करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बड़ी सफलता है और बेहद प्रेरणादायक भी सिर्फ शतरंज में ही नहीं, बल्कि पूरे खेल जगत में महिलाओं के लिए। यह महिलाओं को शतरंज अपनाने के लिए प्रेरित करता है और हमारे लिए एक शानदार मंच प्रदान करता है।”

शतरंज के अलावा वेनजून को टेबल टेनिस खेलना और देखना पसंद है। वह अपने देश के टेबल टेनिस वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन फैन झेंडोंग से प्रेरणा लेती हैं। नॉर्वे में खेलने के साथ-साथ वह घूमने-फिरने का भी प्लान बना रही हैं और उन्होंने इस बार के मुकाबले के लेवल को लेकर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, “शायद खिताब बचाने का थोड़ा दबाव जरूर रहेगा, लेकिन कुल मिलाकर मैं स्टावेंगर में खेलने और इस अनुभव का आनंद लेने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस साल का लाइन-अप बहुत ही मजबूत है। हमारे साथ एक नई खिलाड़ी सारा (खादेम) भी होंगी, जो रैपिड और ब्लिट्ज में बहुत अच्छी हैं। उनमें इस टूर्नामेंट को जीतने की पूरी काबिलियत है।”

नॉर्वे चेस वूमेन 2025 में इस बार पिछले साल की रनर-अप अन्ना मुझिचुक, भारतीय दिग्गज कोनेरू हम्पी, लेई टिंगजी, वैशाली आर और सारा खादेम जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी जू वेनजून को चुनौती देंगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.