Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

सारंडा जंगल में नक्सली आईईडी ब्लास्ट से ग्रामीण घायल, पुलिस ने की पुष्टि

दिनरात खबर एडिटरBy दिनरात खबर एडिटरMay 31, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में शनिवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे घटी, जब ग्रामीण जंगल में जलावन और साल के पत्ते चुनने गया था। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह विस्फोट नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से पहले से ही लगाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें एक निर्दोष ग्रामीण की चपेट में आ गया।

पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घायल ग्रामीण को प्राथमिक उपचार के लिए मनोहरपुर अस्पताल पहुँचाया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है। आवश्यकता पड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां लगातार जारी हैं और पुलिस को निशाना बनाने के लिए इस प्रकार के आईईडी विस्फोटक उपकरण बिछाए जा रहे हैं। फिलहाल घायल ग्रामीण का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से जंगल में सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गश्त और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

See also  झारखण्ड के सरायकेला में नाबालिग को भगाने की घटना से तनाव, पहुंचे सांसद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.