Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

सहजानंद चौक के पास खुजली पाउडर फेंककर कारोबारी से लाख की लूट

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 4, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के पास शनिवार को दिनदहाड़े एक कारोबारी से तीन लाख रुपये लूट लिए गए। वारदात को दो बाइक सवार बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब व्यवसायी मनोरंजन मनीष अपने मित्र के साथ स्कूटी से जा रहे थे। लुटेरों ने पहले कारोबारी के शरीर पर खुजली वाला पाउडर फेंका, जिससे वह असहज हो गए और दवा लेने के लिए रुक गए।

जानकारी के अनुसार, मनोरंजन मनीष ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई मेन ब्रांच से करीब तीन लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद वे अपने मित्र के साथ किसी को पेमेंट देने के लिए अरगोड़ा की ओर निकले। बैंक से थोड़ी दूर बढ़ने पर किसी ने उनके शरीर पर खुजली वाला पाउडर फेंका, जिससे बेचैनी महसूस होने लगी। वे पास के फिरायालाल चौक पर एक मेडिकल दुकान में जाकर दवा लेकर कुछ देर रुके।

blankदवा लेने के बाद जब वे फिर से स्कूटी से सहजानंद चौक पहुंचे और एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर रुके, तब यह घटना हुई। उस समय वह अपने बाएं हाथ से फोन पर बात कर रहे थे और दाहिने कंधे पर रुपयों से भरा बैग लटका हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए।

घटना दोपहर करीब 1.28 बजे की है और यह पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि बदमाश पहले से ही बैंक से कारोबारी का पीछा कर रहे थे। उन्हें अंदेशा था कि खुजली की वजह से व्यवसायी रास्ते में रुकेंगे और तब वे बैग छीनने का मौका ढूंढेंगे।

See also  रांची में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, वीर जवानों के शौर्य को किया नमन

पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में ओड़िशा के एक गैंग की संलिप्तता हो सकती है, जो पहले भी इसी तरह की घटनाएं कर चुका है। फिलहाल अरगोड़ा थाना पुलिस और हटिया डीएसपी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.