Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर पप्पू सरदार ने रचाई तीन बेटियों की शादी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 15, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। शहर के चर्चित फिल्म प्रेमी पप्पू सरदार ने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के 58वें जन्मदिन को इस बार एक अनोखे और समाजिक कार्य से खास बना दिया। साकची मनोहर चौक पर हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने पूरे विधि-विधान से कार्यक्रम आयोजित कर न सिर्फ जन्मदिन का उत्सव मनाया, बल्कि तीन गरीब बेटियों का विवाह भी संपन्न कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार शाम भगवान की आराधना से हुई, जिसके बाद रात आठ बजे से तीन गरीब लड़कियों के विवाह की प्रक्रिया शुरू हुई। विवाह में वधु और वर के साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सभी विवाह संस्कार पूरे किए गए। नवविवाहित जोड़ों को पप्पू सरदार ने अपनी शुभकामनाएं दीं और उन्हें घर-गृहस्थी में उपयोगी आवश्यक वस्तुएं दहेज स्वरूप भेंट कीं।

रात 12 बजे माधुरी दीक्षित के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने माधुरी के प्रसिद्ध गीतों पर जमकर नृत्य और उत्सव मनाया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पप्पू सरदार ने कहा कि इस बार अपनी बहन माधुरी दीक्षित को जन्मदिन पर सबसे अनमोल तोहफा दिया है। तीन कन्याओं का विवाह कराकर मुझे कन्यादान करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है।

blank

वहीं, नवविवाहित जोड़ों ने पप्पू सरदार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सहायता से हम अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर पा रहे हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि पप्पू भैया आगे भी इसी तरह लोगों की मदद करते रहें।

See also  जमशेदपुर: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.