Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 17, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने तेजी का रुख भी दिखाया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत और निफ्टी 0.28 प्रतिशत की कमजोरी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयर 0.99 प्रतिशत से लेकर 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और टाइटन कंपनी के शेयर 1.79 प्रतिशत से लेकर 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,344 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,473 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 871 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में और 37 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

See also  आमिर खान को 60 साल की उम्र में गौरी से हुआ प्यार

बीएसई का सेंसेक्स आज 73.32 अंक की मजबूती के साथ 81,869.47 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछलकर 81,890.15 अंक तक पहुंचा, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 263.64 अंक की कमजोरी के साथ 81,532.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 31.35 अंक उछल कर 24,977.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवाली के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 24,982.05 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके तुरंत बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक लाल निशान में 24,862.10 अंक तक गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 69.70 अंक की गिरावट के साथ 24,876.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 677.55 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,796.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 227.90 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,946.50 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.