Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बिहार दौरे पर पीएम मोदी, रोड शो और परियोजनाओं का शिलान्यास आज

दिनरात खबर एडिटरBy दिनरात खबर एडिटरMay 29, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना: पीएम नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे में अब आंशिक बदलाव किया गया है। वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक घंटा पहले पटना पहुंचेंगे। इस बदलाव की जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि पीएम का पटना आगमन अब शाम 4:30 बजे होगा, और उनके सभी कार्यक्रम एक घंटे पहले शुरू किए जाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी अपने दौरे की शुरुआत पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के उद्घाटन से करेंगे। यह टर्मिनल 65,155 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है और जून 2025 से 1 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता के साथ कार्य करना शुरू करेगा। इसके बाद पीएम बिहटा में नए एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे, जिसकी अनुमानित यात्री क्षमता 50 लाख प्रति वर्ष होगी।

इसी दिन पीएम मोदी पटना में भाजपा कार्यालय तक लगभग तीन किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो करेंगे। इस रोड शो के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न भी मनाया जाएगा।

पीएम अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्लांट (29,947.91 करोड़ रुपये), पटना-सासाराम एक्सप्रेस-वे (3,712 करोड़ रुपये), बक्सर-भरौली गंगा पुल (368 करोड़ रुपये) और गोपालगंज में बंजारी-हजियापुर एलिवेटेड रोड (184.9 करोड़ रुपये) का वर्चुअल उद्घाटन शामिल है।

पीएम का यह दौरा विकास परियोजनाओं की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है और इससे राज्य की बुनियादी संरचना को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

See also  खराब मौसम के चलते पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, बागडोगरा से करेंगे संबोधन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.