Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

IPL 2025: आज मिलेगा दूसरा फाइनल‍िस्ट, क्वालिफायर 2 में मुंबई-पंजाब के बीच मुकाबला

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 1, 2025 स्पोर्ट्स No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालिफायर 2 में आज पंजाब किंग्स और मुम्बई इंडियस आपस में भिड़ेंगे। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में जो टीम हारेगी उसके लिए यह टूर्नामेंट समाप्त हो जाएगा अर्थात वह टीम बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जहां खिताबी मुकाबले में उस टीम का सामना 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालिफायर 1 में आठ विकेट से हारने के बाद पंजाब किंग्स के पास फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा मौका है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब की टीम के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है। अगर टीम को अपने पहले आईपीएल खिताब को जीतना है तो उसे पिछली हार को भुलाते हुए इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पिछले मैच में बहुत खराब रही थी। टीम 101 रन पर ही सिमट गई थी। ऐसे में उसे मुंबई के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।

दूसरी ओर, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स को हराकर क्वालिफायर 2 में जगह बनाई है। मुंबई की टीम को आईपीएल प्लेऑफ में खेलने का बहुत अनुभव है। यही बात हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुम्बई इंडियंस को इस मुकाबले में थोड़ी बढ़त देती है। टीम के पास जसप्रीत बुमराह जैसा स्टार तेज गेंदबाज है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार याद, तिलक वर्मा किसी भी वक्त अपने खेल से मुम्बई को मैच जितवा सकते हैं। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर समग्र तौर पर देखा जाए तो मुंबई की टीम ने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि पंजाब किंग्स की चुनौती को पार पाना उनके लिए भी आसान नहीं होगा। मौजूदा आईपीएल सीजन में मुम्बई की पंजाब से एक बार टक्कर हुई है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में क्वालिफायर 2 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है।

See also  PCL 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट, भारत-पाक तनाव के बीच लिया गया बड़ा फैसला

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जेमिसन, अर्शदीप सिंह।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज अंगद बावा, मिचेल सेंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.