Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

जदयू के वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार ने लिखा लालू यादव का ‘गुनाहनामा’..

जदयू के वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक तीखा खुला पत्र लिखा है, जिसका शीर्षक है गुनाहनामा। इस पत्र में लालू-राबड़ी शासनकाल (1990–2005) को निशाने पर लेते हुए अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के साथ किए गए कथित राजनीतिक और सामाजिक अन्याय को उजागर किया गया है।
दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 4, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक तीखा खुला पत्र लिखा है, जिसका शीर्षक है गुनाहनामा। इस पत्र में लालू-राबड़ी शासनकाल (1990–2005) को निशाने पर लेते हुए अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के साथ किए गए कथित राजनीतिक और सामाजिक अन्याय को उजागर किया गया है।

  • गुनाहनामा में राजद शासन पर लगाए गंभीर आरोप

नीरज कुमार ने पत्र में लिखा कि लालू यादव ने हमेशा खुद को ‘सामाजिक न्याय’ का रक्षक बताया, लेकिन उनकी सरकार में ईबीसी समुदाय को सत्ता, सम्मान और अवसरों से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक बहिष्कार था, न कि न्याय। नीरज के लिखे गुनाहनामे में 1990 से 2005 तक बिहार में कुल 272 मंत्रियों में से केवल 18 मंत्री अति पिछड़ा वर्ग से थे, जो 6.6% से भी कम है। उन्होंने इसे साफ तौर पर ईबीसी की अनदेखी और दमन बताया।

  • पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण विभाग नहीं बनाया गया

पत्र में यह भी कहा गया कि लालू सरकार ने अपने लंबे कार्यकाल के बावजूद पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण विभाग की स्थापना नहीं की। न ही पंचायतों में ईबीसी को एकल पदों पर आरक्षण दिया गया, जो इस वर्ग के प्रति उनकी उपेक्षा को दर्शाता है।

  • आंकड़े जुटाने में विफलता

नीरज कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि राजद, केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में होने के बावजूद, जातिगत जनगणना नहीं करवा सकी और न ही राज्यस्तरीय जाति सर्वेक्षण पर कोई ठोस पहल की। उन्होंने इसे राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी कहा। पत्र में यह भी जिक्र किया गया कि लालू शासनकाल में खासतौर पर ईबीसी वर्ग की बेटियों को शिक्षा और सामाजिक अधिकारों से वंचित रखा गया ताकि वे अपने अधिकारों के लिए जागरूक न हो सकें।

  • बयान पर सियासी हलचल
See also  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान! कहा- कांवड़ यात्रियों को बदनाम किया जा रहा

नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर व्यक्तिगत हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपनी राजनीति चार्जशीटेड बेटे के हवाले कर दी है और अब उनके गुनाहों का वैताल उसी के सिर सवार है। यह बयान तेजस्वी यादव के उस पत्र के जवाब में आया है जो उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को लिखा था।

  • 118 नरसंहारों का जिक्र

नीरज कुमार ने पत्र में दावा किया कि लालू शासनकाल में 118 बड़े नरसंहार हुए, जिनमें सबसे ज्यादा नुकसान अति पिछड़ा वर्ग को झेलना पड़ा। उन्होंने उस दौर को लालटेन युग की संज्ञा दी, जिसे उन्होंने अराजकता और असुरक्षा का प्रतीक बताया।

नीरज कुमार का यह पत्र आने वाले चुनावी माहौल में सियासी बयानबाजी को और तेज कर सकता है। जहां एक ओर यह राजद के सामाजिक न्याय के एजेंडे पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, वहीं जदयू की ओर से यह ईबीसी समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.