Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैम्पियनशिप का भव्य आगाज 27 मई से, खेले जाएंगे 18 मुकाबले

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

ग्रेटर नोएडा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और रोमांचक खबर है। जल्दी ही क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम ग्रेटर नोएडा में एक नये लीग इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैम्पियनशिप (आईएलसी) में खेलते नजर आएंगे। इस लीग की शुरुआत 27 मई से होगी, और फाइनल मुकाबला 05 जून को खेला जाएगा। इस दौरान होने वाले सभी 18 मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे।

भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ‘भारतीय वॉरियर्स’ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो दुनिया के छह महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अन्य टीमों में अफ्रीकन लायंस, ट्रांस टाइटंस (ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का संयोजन), यूरो ग्लैडिएटर्स, अमेरिकन स्ट्राइकर्स, और एशियन अवेंजर्स शामिल हैं।

यह चैम्पियनशिप 27 मई से शुरू होकर 18 मुकाबलों के रोमांचक सिलसिले के बाद 5 जून को फाइनल तक पहुंचेगी। सभी मैच ग्रेटर नोएडा में आयोजित होंगे और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

इस अनूठी चैम्पियनशिप के बारे में आयोजक और एमवीपी क्वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक प्रदीप सांगवान ने कहा, “हम इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। विश्व क्रिकेट के लीजेंड्स को एक ही मंच पर लाना हमारे लिए गर्व की बात है। हम दर्शकों को एक विश्वस्तरीय क्रिकेटिंग अनुभव देने का वादा करते हैं।” उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों के अनुभव और प्रतिभा से सजे इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना है।

See also  लीड्स टेस्ट: बुमराह के 5 विकेट के बाद राहुल की सूझबूझ भरी पारी, भारत को 96 रनों की बढ़त
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.