Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 11, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

तरौबा । रॉस्टन चेज़ और जस्टिन ग्रीव्स की शानदार साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने सोमवार को (भारतीय समयानुसार) वर्षा बाधित दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 10 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

चेज़ ने 47 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और विजयी चौका शामिल था। वेस्टइंडीज ने 33.2 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। मेज़बान टीम को बारिश के कारण डीएलएस पद्धति से 35 ओवर में 181 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान की पारी 37 ओवर में सात विकेट पर 171 रन पर सिमटी। तेज़ गेंदबाज़ जेडन सील्स ने सात ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 18वें ओवर तक तीन विकेट पर 101 रन बनाए थे, लेकिन 24वें ओवर तक स्कोर 111/5 हो गया। इस दौरान शेरफेन रदरफोर्ड 33 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। चेज़ और ग्रीव्स (31 गेंदों पर नाबाद 26) ने छठे विकेट के लिए 77 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज़ ने 30 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे — दो छक्के आखिरी ओवर में आए, जिसके बाद बारिश ने खेल रोक दिया। हुसैन तलत ने 32 गेंदों पर 31 रन जोड़े। कप्तान मोहम्मद रिज़वान 38 गेंदों पर 16 रन बनाकर गुडकैश मोटी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए।

See also  डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025: जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरा है दक्षिण अफ्रीका

गौरतलब है कि शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे में पाकिस्तान ने भी वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया था। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले फ्लोरिडा में खेली गई टी20 सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.