Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

कनाडियन ओपन में 18 वर्षीय विक्टोरिया म्बोको ने ओसाका को हराकर जीता खिताब

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 8, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मैक्सिको सिटी। कनाडा की युवा टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको ने चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को 2-6, 6-4, 6-1 से हराकर अपने करियर का पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीत लिया। 18 वर्षीय म्बोको ने शुरुआती सेट हारने के बाद शानदार वापसी की। पहले सेट में जापान की पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 ओसाका ने 3-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि म्बोको सर्विस एरर से जूझ रही थीं।

दूसरे सेट में म्बोको ने लय हासिल की और ब्रेक लेकर 5-2 की बढ़त बनाई। ओसाका वापसी नहीं कर सकीं और खराब रिटर्न के कारण म्बोको ने मैच को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया। तीसरे सेट में चौथे गेम में चार ब्रेक प्वाइंट बचाकर म्बोको ने 3-1 की बढ़त बनाई और फिर 2 घंटे 4 मिनट में मैच व खिताब अपने नाम कर लिया।

खिताब जीतने के बाद म्बोको ने कहा, “मैं नाओमी का इस शानदार मैच के लिए धन्यवाद करती हूं। बचपन से ही मैं उन्हें अपना आदर्श मानती रही हूं। ऐसे शानदार खिलाड़ी के साथ खेलना हमेशा खास होता है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकती।”

विश्व रैंकिंग में 85वें पायदान पर काबिज म्बोको ओपन एरा में पहली कनाडाई खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही WTA टूर्नामेंट में तीन पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियंस सोफिया केनिन, कोको गॉफ और एलेना राइबाकिना को हराया।

मातृत्व अवकाश के बाद ओसाका अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। इस हार के साथ वह खिताबी सूखे को खत्म करने में नाकाम रहीं। उनका आखिरी खिताब 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन में आया था।

See also  IPL 2025: 11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी से मुंबई को हराया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.