Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

प्रधानमंत्री मोदी ने वैभव की मेहनत को सराहा, कहा-बीसीए की भूमिका महत्वपूर्ण

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों पर मिले खेलने के अवसरों ने वैभव की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने विशेष रूप से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की क्रिकेट को लेकर संरचना, भूमिका और दूरगामी सोच को सराहते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर दिए गए मौके निर्णायक साबित हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार रात 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए वैभव की खेल भावना और उनके प्रदर्शन की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार का यह होनहार युवा क्रिकेटर पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है, और उसका जोश, मेहनत और लगन हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की दूरदृष्टि और समर्पण भी अहम रहा है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही वैभव की प्रतिभा को पहचान लिया था और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहकर लगातार अवसर प्रदान किए। तिवारी ने न सिर्फ एक खिलाड़ी पर विश्वास जताया, बल्कि बिहार क्रिकेट के भविष्य की नींव को मजबूती देने का कार्य किया।

प्रधानमंत्री मोदी तिवारी के इन प्रयासों से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने कहा, “अलग-अलग स्तरों पर जो मैच खेलने को मिला, उसने वैभव के खेल विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। उसकी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण उल्लेखनीय है।” प्रधानमंत्री ने यह भी जोड़ा कि ऐसे प्रयासों से देश को भविष्य के विश्वस्तरीय खिलाड़ी मिलते हैं।

See also  भारत-इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा यूथ टेस्ट मैच ड्रा, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लगभग सभी घरेलू टूर्नामेंटों में वैभव को खेलने का अवसर दिलाना, उनका मनोबल बनाए रखना और हर स्तर पर उनका मार्गदर्शन करना इस बात का प्रमाण है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सिर्फ वर्तमान नहीं, बल्कि आने वाले समय की तैयारी कर रखी है।

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इतना प्रभावी रहा है कि आज न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी उनके खेल की चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने न केवल अपने प्रदर्शन से वाहवाही बटोरी, बल्कि बिहार और बीसीए का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.