Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

पत्नी मान्यता के लिए रोमांटिक हुए संजय दत्त

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 23, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अभिनेता संजय दत्त की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री मान्यता दत्त ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर संजय ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मान्यता के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों की गहरी बॉन्डिंग और प्यार साफ झलक रहा है। इन तस्वीरों के साथ संजय ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने मान्यता के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया।

संजय दत्त पत्नी मान्यता को प्यार से ‘मां’ कहकर पुकारते हैं। उन्होंने मान्यता के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मां.., मेरे जीवन में होने के लिए धन्यवाद, आप मेरी ताकत, मेरा सहारा, मेरी सलाहकार, मेरी आधारशिला रही हैं, भगवान आपको हमेशा खुशी और शांति प्रदान करें, आपसे हमेशा प्यार करता हूं मां (मान्यता)…” बता दें कि संजय और मान्यता ने 7 फरवरी 2008 को गोवा में शादी की थी। इस प्यारे कपल के दो बच्चे हैं, शाहरान और इकरा।

काम की बात करें तो संजय दत्त को हाल ही में मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था, जो 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। तरुण मनसुखानी के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनी इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजय के साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, रंजीत, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आए थे। अब संजय दत्त जल्द ही निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

See also  अभिनय की आलोचना करने वालों को रश्मिका का जवाब, जानिए क्या कहा?
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.