Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड ने ज़िम्बाब्वे टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम घोषित की, विलियमसन-जैमीसन अनुपलब्ध

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 8, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा कर दी। यह सीरीज़ 30 जुलाई से बुलावायो में शुरू होगी। तेज़ गेंदबाज़ मैट फिशर को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

फिशर के साथ तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण में नाथन स्मिथ, विल ओ’रूर्क और जैकब डफी शामिल हैं। वहीं, बेन सीयर्स साइड इंजरी के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उन्हें ठीक होने में दो से चार हफ्तों का समय लग सकता है।

कप्तान केन विलियमसन, काइल जैमीसन और माइकल ब्रेसवेल इस टेस्ट सीरीज़ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, जैमीसन अपने पहले बच्चे के जन्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वहीं विलियमसन ने अपने खेल कार्यक्रम को संतुलित करने के लिए यह सीरीज़ छोड़ने का निर्णय लिया है। ब्रेसवेल ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में व्यस्त हैं, जिसे पहले से उनके केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया था।

स्पिनर एजाज पटेल की टीम में वापसी हुई है। वह आखिरी बार भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत का हिस्सा थे। बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स को भी 2023 के बाद पहली बार टीम में जगह मिली है। गौरतलब है कि यह दोनों टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं होंगे।

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम:

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्क, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिच सेंटनर, नाथन स्मिथ, विल यंग।

See also  फिडे महिला विश्व कप: हम्पी ने खामदमोवा को हराया, हरिका भी तीसरे दौर में पहुंचीं
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.