Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

युवा बैडमिंटन स्टार तन्वी शर्मा ने आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट से किया करार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 30, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने अब आधिकारिक रूप से आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के साथ विशेष अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखने वाली 16 वर्षीय तन्वी देश की सबसे होनहार शटलरों में शुमार हैं और पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर खुद को साबित कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सुपर 300 यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचकर एक और बड़ा मुकाम हासिल किया।

तन्वी गर्ल्स/वीमेंस सिंगल्स इवेंट में खेलती हैं और कम उम्र में ही एशियाई स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनके प्रमुख उपलब्धियों में 2023 एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक, 2024 एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और 2023 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक शामिल हैं— जो इस उम्र में सीनियर खिलाड़ियों के बीच में जीतकर हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सीओओ राहुल त्रेहान ने कहा, “हम तन्वी शर्मा का आईओएस परिवार में स्वागत कर बेहद उत्साहित हैं। कम उम्र में उनके बेहतरीन प्रदर्शन, लगन और मेहनत ने हमें काफी प्रभावित किया है। हमें पूरा विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगी और हम उनके सफर में हर कदम पर साथ रहेंगे।”

यह साझेदारी तन्वी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल को और निखारने तथा नए मुकाम हासिल करने में मदद करेगी। आईओएस का उद्देश्य उनके खेल और करियर को सही दिशा देने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक मंच के लिए तैयार करना है।

तन्वी शर्मा के बारे में:

See also  त्रिकोणीय टी-20 सीरीज: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हराया

उम्र: 16 वर्ष,

खेल: बैडमिंटन

इवेंट: गर्ल्स/वीमेंस सिंगल्स

प्रशिक्षण केंद्र: होशियारपुर (पंजाब)

प्रमुख उपलब्धियां:

रजत पदक – बैडमिंटन एशिया यूथ चैंपियनशिप 2023

स्वर्ण पदक – बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024

रजत पदक – सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2023

फाइनलिस्ट – सुपर 300 यूएस ओपन 2025।

तन्वी अब उन खास खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्हें आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट विशेष रूप से प्रबंधित करता है। इस सूची में विजेंदर सिंह, अंजू बॉबी जॉर्ज, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, मनप्रीत सिंह, अमन सहरावत और मणिका बत्रा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.