Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

लीड्स टेस्ट: दूसरे दिन लंच तक ऋषभ पंत के धमाकेदार शतक के बाद इंग्लैंड ने की वापसी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 21, 2025 स्पोर्ट्स No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लीड्स। भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन धमाकेदार अंदाज में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया और पूर्व दिग्गज एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए। पंत की यह शानदार पारी भारत की पहली पारी की मजबूती का प्रतीक बनी, लेकिन इंग्लैंड ने सत्र के आखिरी क्षणों में चार विकेट झटककर मुकाबले में वापसी की।

दिन की शुरुआत में शुभमन गिल ने शानदार ऑफ ड्राइव से रन बनाना शुरू किया, जबकि पंत ने भी जल्द ही लय पकड़ ली। पंत की पहली तीन बाउंड्रीज ब्रायडन कार्स के खिलाफ आईं और जब शोएब बशीर को गेंदबाजी पर लगाया गया, तो उन्होंने पहले पैडल शॉट से चौका और फिर मिडविकेट पर छक्का मारकर अपना इरादा जाहिर किया।

अपना शतक पंत ने छक्के के साथ पूरा किया और फिर खास अंदाज में समरसॉल्ट कर जश्न मनाया। इसके बाद एक और छक्का लगाया जो लॉन्ग ऑफ फील्डर के हाथ से निकल गया। इसी के साथ भारत ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया। हालांकि, यह सत्र दो हिस्सों में बंटा रहा। पहले घंटे में भारत ने 53 रन बिना किसी नुकसान के जोड़े, लेकिन इसके बाद 42 रन पर 4 विकेट गंवाकर इंग्लैंड को वापसी का मौका दे दिया।

गिल अपने 150 रन के आंकड़े से केवल 3 रन दूर थे जब वह बशीर की गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग पर कैच दे बैठे। इससे 209 रन की शानदार साझेदारी का अंत हुआ। इसके तुरंत बाद करुण नायर, जो लंबे समय बाद टीम में लौटे थे, शून्य पर आउट हो गए। ओली पोप ने शॉर्ट कवर पर शानदार कैच लेकर नायर की पारी का अंत किया।

See also  ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप 2025: किन्नन चेनाई- सबीरा हारिस ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता कांस्य

पंत ने इसके बाद भी बशीर के खिलाफ एक और छक्का मारा और एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में स्टंप आउट होते-होते बचे, लेकिन विकेटकीपर जेमी स्मिथ की गलती से बच गए। हालांकि, उनकी किस्मत ज़्यादा देर तक साथ नहीं दे पाई। बादलों की वजह से हल्की स्विंग मिलनी शुरू हुई और इसी बीच पंत बिना शॉट खेले एलबीडब्ल्यू हो गए। डीआरएस भी उन्हें नहीं बचा सका। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मौके का फायदा उठाते हुए लंच से ठीक पहले शार्दुल ठाकुर को भी पवेलियन भेज दिया। लंच तक भारत ने 454 रन पर 7 विकेट खो दिये हैं।

संक्षिप्त स्कोर: भारत 454/7 (शुभमन गिल 147, ऋषभ पंत 134, यशस्वी जायसवाल 101; बेन स्टोक्स 4/66) बनाम इंग्लैंड

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.