Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

नीरज चोपड़ा ने दो साल बाद जीता पहला डायमंड लीग खिताब

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 21, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पेरिस/नई दिल्ली। भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपना लोहा मनवाया। उन्होंने पेरिस के शारलेती स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग मीट में शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता।

नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर दूर भाला फेंककर बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रही और उन्हें विजेता घोषित किया गया। यह उनके सीजन का दूसरा डायमंड लीग इवेंट था। इससे पहले उन्होंने मई में दोहा में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने पहली बार 90 मीटर की दूरी पार करते हुए 90.23 मीटर भाला फेंका था, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

जर्मनी के जूलियन वेबर, जिन्होंने नीरज को इस साल दोहा डायमंड लीग और पोलैंड में जनुज़ कुशोचिंस्की मेमोरियल में हराया था, इस बार 87.88 मीटर की दूरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ब्राजील के लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने 86.62 मीटर का प्रयास कर तीसरा स्थान हासिल किया और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अमेरिका का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, जिनसे कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, 80.29 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कोशिश के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट ने 81.66 मीटर फेंककर चौथा स्थान प्राप्त किया।

नीरज के लिए यह पेरिस डायमंड लीग में आठ साल बाद वापसी थी। पिछली बार वह 2017 में एक जूनियर वर्ल्ड चैंपियन के रूप में इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 84.67 मीटर भाला फेंककर पांचवां स्थान हासिल किया था।

See also  खालिद जमील भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच नियुक्त

नीरज चोपड़ा का अगला मुकाबला अब 24 जून को चेक गणराज्य में होने वाले ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स मीट में होगा। इसके बाद 5 जुलाई को वह बेंगलुरु में ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ के पहले संस्करण की मेज़बानी करेंगे, जो वर्ल्ड एथलेटिक्स की कैटेगरी-ए की प्रतियोगिता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.