Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ एयरटेल की सख़्त कार्रवाई: झारखंड और बिहार में 61 लाख यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 20, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

 

राँची : भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने झारखंड और बिहार में ग्राहकों को बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के अपने मिशन में महत्वपूर्ण प्रगति की घोषणा की है। अपनी एआई-संचालित धोखाधड़ी का पता लगाने वाली प्रणाली के राष्ट्रव्यापी रोलआउट के तहत, एयरटेल ने अपनी उन्नत धोखाधड़ी का पता लगाने वाली प्रणाली के लॉन्च के मात्र 37 दिनों के भीतर राज्य भर में 61 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं को सफलतापूर्वक सुरक्षित किया है।

यह अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक रूप से एक्टिवेट होती है। यह एसएमएस, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल और अन्य ब्राउज़र्स पर भेजे गए लिंक को स्कैन और फ़िल्टर करती है। यह तकनीक रियल टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस (साइबर ख़तरों की तात्कालिक जानकारी) का इस्तेमाल करती है और रोज़ाना 1 अरब से ज़्यादा यूआरएल का विश्लेषण करती है। किसी भी खतरनाक साइट पर पहुंचने से पहले यह सिस्टम महज 100 मिलीसेकंड में उसे ब्लॉक कर देता है।

इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, भारती एयरटेल के बिहार और झारखंड के सीईओ सुजय चक्रवर्ती ने कहा,“एयरटेल अपने ग्राहकों को हर प्रकार की धोखाधड़ी से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें खुशी है कि हमने एक ऐसा एआई-सक्षम समाधान विकसित किया है जो हर प्लेटफ़ॉर्म पर यूज़र्स की सुरक्षा करता है और इंटरनेट को सभी के लिए अधिक सुरक्षित बनाता है। हमें विश्वास है कि हमारा यह समाधान झारखंड में ग्राहकों को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगा और उन्हें आत्मविश्वास के साथ डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम बनाएगा।”

See also  फैन्स ने रितेश देशमुख पर बरसाया प्यार, भावुक हुईं जेनेलिया

झारखंड को देश के सबसे अधिक डिजिटल रूप से विकसित राज्यों में गिना जाता है, लेकिन इसके साथ ही यहां ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं भी तेज़ी से बढ़ रही हैं — चाहे शहरी क्षेत्र हों या ग्रामीण। फ़्रॉड करने वाले अब फिशिंग लिंक, नकली डिलीवरी संदेश और जाली बैंक अलर्ट के ज़रिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, दुमका, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह और पाकुड़ जैसे शहरों के साथ-साथ डाल्टनगंज और चतरा जैसे कस्बों में भी ऐसे मामलों में तेज़ी से वृद्धि देखी गई है।एयरटेल का यह समाधान पूरे राज्य के लिए एक डिजिटल सुरक्षा कवच का कार्य करता है – परिवारों, बुज़ुर्गों, गृहणियों, छात्रों और पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे यूज़र्स तक को साइबर अपराध से बचा रहा है।

यह समाधान बैकग्राउंड में बिना किसी अतिरिक्त इंस्टॉलेशन के चुपचाप काम करता है और ग्राहकों के लिए पूरी तरह मुफ़्त है। झारखंड जैसे डिजिटल रूप से अग्रणी राज्य, जहां ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाएं तक तेजी से डिजिटल हो रही हैं, वहां एयरटेल की यह पहल एक सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल इकोसिस्टम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। चाहे धनबाद का कोई प्रोफेशनल हो, गिरिडीह की गृहिणी या बोकारो का छात्र- एयरटेल हर डिजिटल इंटरैक्शन को पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित बना रहा है।

लॉन्च के बाद मात्र 37 दिनों में ही एयरटेल ने पूरे देश में 1.88 लाख से ज़्यादा खतरनाक लिंक्स को ब्लॉक किया है और 8.6 करोड़ से अधिक ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित किया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.