Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

आमिर खान ने ठुकराई अमेजन प्राइम ओटीटी डील

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 18, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ लेकर आ रहे हैं, जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले ऐसी खबरें थीं कि आमिर इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकते हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म केवल सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने इस फैसले पर अडिग रहते हुए ओटीटी से मिली 120 करोड़ रुपये की बड़ी डील को ठुकरा दिया है, ताकि दर्शक इस फिल्म का अनुभव बड़े पर्दे पर ले सकें।

आमिर खान इस बार एक अनोखा प्रयोग कर रहे हैं। वह यह जानना चाहते हैं कि अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होकर लंबे समय तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध न हो, तो क्या दर्शक उसे थिएटर में देखने को मजबूर हो जाएंगे। ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ आमिर यही रणनीति अपनाने जा रहे हैं। फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिर कुछ समय बाद सीधे यूट्यूब पर अपलोड की जाएगी। हालांकि, यह फिल्म वहां मुफ्त में उपलब्ध नहीं होगी। दर्शकों को इसे देखने के लिए भुगतान करना होगा।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आमिर खान को आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित ‘सितारे ज़मीन पर’ के डिजिटल अधिकारों के लिए 120 करोड़ रुपये का बड़ा ऑफर दिया था। लेकिन आमिर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसकी वजह यह थी कि अमेज़न फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के सिर्फ आठ हफ्ते बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना चाहता था। हालांकि, आमिर की योजना कुछ और ही है। वह चाहते हैं कि दर्शक एक बार फिर सिनेमाघरों की ओर लौटें। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया कि फिल्म को पहले पूरी तरह थिएटर में चलने दिया जाएगा और उसके बाद ही इसे डिजिटल रूप से रिलीज़ किया जाएगा, वो भी उनके अपने शर्तों पर।

See also  आदि कैलाश: जहां भगवान शिव ने किया था तांडव

‘सितारे ज़मीन पर’ आमिर खान की 2007 में आई हिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का एक नया संस्करण है। इस बार कहानी को खास बनाने के लिए इसमें 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, और सबसे अहम बात यह है कि ये सभी कलाकार दिव्यांग हैं। कड़े ऑडिशन के बाद आरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर को फिल्म के लिए चुना गया। फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। खास बात यह है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसे बिना किसी कट के पास कर दिया है।-

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.