Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

अर्जुन एरिगैसी की अगुवाई में टीम एमजीडी1 ने रैपिड खिताब जीत रचा इतिहास

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 14, 2025 स्पोर्ट्स No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लंदन। भारतीय शतरंज के इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब पुणे स्थित टीम एमजीडी 1 ने अर्जुन एरिगैसी की कप्तानी में फिडे वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 का रैपिड खिताब जीत लिया। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय-प्रायोजित टीम बन गई है।

टीम एमजीडी1 केवल एक शतरंज टीम नहीं बल्कि एक शतरंज प्रबंधन और निवेश संस्था है, जो प्रतिभाओं को संवारने, टूर्नामेंट आयोजित करने और अपनी फ्लैगशिप टीम को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतारने का कार्य करती है। इस टीम की खासियत यह रही कि यह पूरी तरह भारतीय प्रतिभाओं पर आधारित रही, जिसमें अर्जुन एरिगैसी के अलावा पेंटाला हरिकृष्णा, लियोन ल्यूक मेंडोंका, प्रणव वी और अथर्व पी. तायड़े शामिल रहे।

आखिरी दौर में रोमांचक जीत

फाइनल राउंड में एमजीडी1 का मुकाबला ‘माल्कम्स मेट्स’ से हुआ, जहां अर्जुन एरिगैसी, प्रणव वी और अथर्व तायड़े ने निर्णायक जीतें दर्ज करते हुए टीम को ऐतिहासिक खिताब दिलाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमजीडी1 का मुख्य मुकाबला ‘हेक्सामाइंड’ टीम से रहा, जिसमें लेवोन अरोनियन, विदित गुजराती और दिव्या देशमुख जैसे सितारे शामिल थे। हेक्सामाइंड ने अंततः 1 मैच प्वाइंट से पीछे रहकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि विश्वनाथन आनंद की अगुवाई वाली ‘फ्रीडम’ टीम ने 17 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पहले दिन की मुख्य झलकियां

टूर्नामेंट के पहले दिन चार राउंड के बाद एमजीडी1 ने 4 में से 4 मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं अलीरेज़ा फिरोज़ा, हिकारू नाकामुरा और अलेक्ज़ांद्रा कोस्टेनियुक जैसे दिग्गजों वाली डब्ल्यूआर चेस टीम ने विश्वनाथन आनंद की ‘फ्रीडम’ टीम से ड्रॉ खेला और दूसरे स्थान पर रही।

See also  खेलो इंडिया यूथ गेम्स‘ पहली बार ई-स्पोर्ट्स को डेमो स्पोर्ट के रूप में किया गया शामिल

इस बार टूर्नामेंट में दो प्रमुख नाम – मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाची – शामिल नहीं हो सके। कार्लसन 2023 में डब्ल्यूआर चेस को ब्लिट्ज खिताब दिला चुके हैं, जबकि नेपोमनियाची पासपोर्ट संबंधी समस्याओं के कारण अनुपस्थित रहे।

दूसरे दिन की मुख्य झलकियां

दूसरे दिन भारतीय प्रशंसकों के लिए खास रहा जब विश्वनाथन आनंद ने अपनी पुरानी चमक दिखाते हुए राउंड 5 में अर्जुन एरिगैसी को हराकर ‘फ्रीडम’ को अहम जीत दिलाई। यह एमजीडी1 की इस संस्करण में पहली हार रही। हालांकि अगले ही राउंड में एमजीडी1 ने डब्ल्यूआर चेस को हराकर जोरदार वापसी की।

वहीं हेक्सामाइंड टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एमजीडी1 की बराबरी तक पहुंच गई और आठ राउंड के बाद दोनों के 13-13 मैच प्वाइंट हो गए। फ्रीडम, उज्बेकिस्तान और जर्मनी एंड फ्रेंड्स जैसी टीमें भी खिताब की दौड़ में बनी हुई थीं।

एमजीडी1 ने लिखा नया इतिहास

तीसरे और निर्णायक दिन एमजीडी 1 ने दबाव में खुद को संभालते हुए खिताबी जीत हासिल की और भारतीय शतरंज के लिए नया इतिहास रच दिया।

बता दें कि फिडे वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप का यह तीसरा संस्करण 11 जून से लंदन के हैमरस्मिथ में शुरू हुआ और 15 जून तक चलेगा। इस बार 55 टीमों ने भाग लिया, जिसमें रैपिड चरण के लिए 12 राउंड की स्विस प्रणाली और दो दिनों के ब्लिट्ज राउंड शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.