Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

नजमुल हुसैन शान्तो एक साल और बने रहेंगे टेस्ट कप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 5, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस सीरीज़ से बांग्लादेश की 2025-2027 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत भी होगी।

बीसीबी ने इस दौरान घोषणा की कि नजमुल हुसैन शान्तो को एक साल के लिए और टेस्ट कप्तान बनाए रखा गया है। वह 2024 से टीम की अगुवाई कर रहे हैं। ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज उपकप्तान की भूमिका में बने रहेंगे।

लिटन दास और इबादत हुसैन की वापसी

टीम में चोट के कारण पिछली सीरीज़ से बाहर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज इबादत हुसैन, जो जुलाई 2023 के बाद पहली बार टीम में लौटे हैं, उन्हें भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर हसन मुराद और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाहिद राना की भी टीम में वापसी हुई है।

तीन खिलाड़ियों को किया गया बाहर

जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज़ में शामिल तीन खिलाड़ियों को इस बार टीम से बाहर कर दिया गया है। इनमें बाएं हाथ के स्पिनर तनवीर इस्लाम, तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब और ओपनर महमूदुल हसन जॉय शामिल हैं।

श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम

बांग्लादेश टीम 13 जून को श्रीलंका रवाना होगी। पहला टेस्ट 17 जून से गाले में जबकि दूसरा टेस्ट 25 जून से कोलंबो में खेला जाएगा।

श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश की टेस्ट टीम:

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, अनामुल हक विजय, मोमिनुल हक शोहराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन कुमार दास, माहिदुल इस्लाम भुइयां, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, एबादोत हुसैन चौधरी, हसन महमूद, नाहिद राना, सैयद खालिद अहमद।

See also  एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.