Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

उत्तर से दक्षिण तक मौसम का कहर, कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

दिनरात खबर एडिटरBy दिनरात खबर एडिटरMay 28, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 28 मई से 2 जून तक बारिश, बिजली गिरने और 70 किमी/घंटा तक की तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 मई को ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में 28 मई से 2 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान और जम्मू के कुछ क्षेत्रों में 28 मई को लू (हीटवेव) की चेतावनी भी दी गई है।

ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में 31 तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। ओडिशा में 27 और 29 मई को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि विदर्भ और पश्चिम बंगाल में 29-30 मई को बारिश की संभावना है। उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और फिर 4-5 दिनों में गिरावट का अनुमान है। मध्य भारत में तीन दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं, इसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूर्व भारत में 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी 2 जून तक देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत, पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी एवं मध्य भारत के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में यह असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में लू का भी खतरा बना हुआ है। केरल एवं माहे के साथ-साथ तटीय कर्नाटक में 28 मई से 2 जून तक गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

See also  चंपई सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना में बड़े फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 मई से 2 जून तक लगातार भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भी अगले पांच दिनों तक बौछारें, आंधी और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेलंगाना में 28-29 मई को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।गुजरात में 70 किमी/घंटा तक की तूफानी हवाएं चल सकती हैं। कोंकण और घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। मिजोरम (28 मई), असम और मेघालय (29-30 मई) को लेकर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.