Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

कंगना रनौत को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 9, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तरह अब कंगना रनौत भी हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने के बाद कंगना काे हाॅलीवुड से ऑफर मिला है। खबर है कि उन्हें एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म ऑफर हुई है, जिसे लेकर वे काफी चर्चा है।

कंगना काफी समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थीं, लेकिन वह किसी साधारण स्क्रिप्ट से समझौता नहीं करना चाहती थीं। अब जाकर उन्हें एक ऐसी फिल्म मिली है, जो न केवल उनकी प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर दिखाने का मौका देगी, बल्कि दर्शकों को भी चौंकाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत जल्द ही हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ में नजर आएंगी। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की धमाकेदार शुरुआत मानी जा रही है। इस फिल्म में कंगना के साथ हॉलीवुड अभिनेता टायलर पोसी और सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगी। ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ का निर्देशन अनुराग रुद्र कर रहे हैं और इसकी शूटिंग इस गर्मी में न्यूयॉर्क में शुरू होने वाली है। कंगना के फैंस के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से वह हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में थीं।

आने वाली फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ की कहानी एक ईसाई शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो गर्भपात के दर्द से गुजर रहा है। अपने दुखद अतीत को पीछे छोड़कर वे एक नई शुरुआत की तलाश में हैं। इस सिलसिले में वे एक पुराने और सुनसान पड़े खेत को खरीदते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि यह जगह अतीत के खौफनाक रहस्यों से भरी हुई है। वहां पहुंचने के बाद उनका सामना एक खतरनाक और दुष्ट शक्ति से होता है, जो उनकी मानसिक और भावनात्मक परीक्षा लेने लगती है। निर्देशक अनुराग रुद्र को पूरा विश्वास है कि यह कहानी, जो उनके दिल को छू गई, वही असर दर्शकों पर भी छोड़ेगी, एक ऐसी यात्रा, जो डर के साथ-साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव की भी पेशकश करेगी।

See also  वीडियो में फूट-फूटकर रोईं तनुश्री दत्ता, बोलीं मेरी मदद करो'
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.