Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

आईपीएल 2025: सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया, बिगाड़ प्लेऑफ का खेल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 8, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 57वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को दो विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ कोलकाता के भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को धक्का लगा है।

कोलकाता की ओर से मिले 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत काफी खराब रही। टीम को दोनों ओपनर आयुष म्हात्रे और डेवन कॉनवे बिना खाता खोले आउट हो गए। फिर आईपीएल में पदार्पण कर रहे उर्विल पटेल ने अच्छे शॉट लगाकर टीम को उम्मीद की राह पर लौटाया। उर्विलल ने 11 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। प्रमोट कर बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजे गए आर. अश्विन (8 रन) और रविंद्र जडेजा (19 रन) भी जल्द पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस ने 67 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूद स्थिति में ला खड़ा किया। आखिर में महेंद्र सिंह धोनी ने 17 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने तीन विकेट और हर्षित राणा व वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि मोइन अली को एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। टीम के लिए अजिंक्या रहाणे ने 48 रन और सुनील नारायण ने 26 रन बनाए। जबकि आंद्रे रसेल 38 और मनीष पांडे 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार विकेट चटकाए। जबकि अंशुल कम्बोज और रविंद्र जडेजा के खाते में एक-एक विकेट रहा।

See also  भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से किया पस्त, बनाई सीरीज में 2-0 की बढ़त
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.