Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

 दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय ने लिया संन्यास, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 23, 2025 स्पोर्ट्स No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी फॉरवर्ड और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी। भारत ने बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में 4-3 की जीत के साथ अपना सीजन खत्म किया, जिसके तुरंत बाद ललित ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले से सभी को अवगत कराया।

कई उपलब्धियों से सजी शानदार पारी

ललित उपाध्याय ने भारत के लिए 183 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 67 गोल दागे। उन्हें भारतीय फॉरवर्ड लाइन का एक अहम और भरोसेमंद हिस्सा माना गया, जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा, मैदान पर सूझबूझ और दबाव की घड़ी में संयमित खेल के लिए जाने जाते थे।

2014 हॉकी वर्ल्ड कप से पदार्पण करने वाले ललित ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक और पेरिस 2024 ओलंपिक में दोबारा कांस्य पदक जीतकर खुद को बड़े मुकाबलों का खिलाड़ी साबित किया।

ओलंपिक के अलावा ललित भारत की 2016 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2017 एशिया कप (जिसमें उन्होंने चार गोल किए), 2018 एशियाई खेलों (कांस्य), 2018 पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (स्वर्ण), 2017 हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल (कांस्य) और 2018 एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी (रजत) जैसी कई अहम सफलताओं के भागीदार रहे। वे 2021-22 एफआईएच प्रो लीग में कांस्य और 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। भारतीय हॉकी में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

संघर्षों से सफलता तक का सफर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के छोटे से गांव से आने वाले ललित का सफर संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने रविवार रात अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “यह सफर एक छोटे से गांव से शुरू हुआ, जहां संसाधन सीमित थे, लेकिन सपने अनंत। एक स्टिंग ऑपरेशन से लेकर ओलंपिक पोडियम तक पहुंचना— वह भी दो बार, यह यात्रा चुनौतियों, सीख और गौरव से भरी रही। मेरे शहर से 26 साल बाद कोई ओलंपियन बनना मेरे लिए गर्व और आभार का विषय है।”

See also  IPL 2025: हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

ललित ने अपने संन्यास संदेश में अपने परिवार, कोच परमानंद मिश्रा, एयर इंडिया में मौका देने वाले हरिंदर, मेंटर समीर और धनराज, बीपीसीएल, अपने साथियों, हॉकी इंडिया और राज्य सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने उल्लेख किया कि उन्हें डीएसपी पद की जिम्मेदारी भी गर्व से निभानी है।

ललित ने अपने संदेश में टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खासतौर पर याद करते हुए लिखा, “हॉकी ने मुझे सबकुछ दिया और उसमें तुम (हरमनप्रीत) सबसे कीमती तोहफा हो, भाई।”

हॉकी इंडिया ने दी बधाई

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने ललित के योगदान पर कहा, “ललित अपने दौर के सबसे स्टाइलिश और समर्पित फॉरवर्ड में से एक रहे हैं। ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर हो या किसी लीग मैच में, उन्होंने हमेशा भारत के लिए गर्व और जज्बे के साथ खेला। वाराणसी की गलियों से ओलंपिक पोडियम तक की उनकी यात्रा प्रेरणादायक है। हम उनके योगदान के लिए आभार प्रकट करते हैं और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी ललित की प्रशंसा करते हुए कहा, “ललित ना केवल मैदान पर निर्भीक खिलाड़ी रहे, बल्कि मैदान के बाहर भी बेहद विनम्र इंसान हैं। उनकी निरंतरता, तकनीक और बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें टीम की रीढ़ बनाया। हॉकी इंडिया को उनके योगदान पर गर्व है और हम उनके शानदार करियर को हमेशा याद रखेंगे।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.