Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 23, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड में सोमवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना निवासी हरिकेश पटेल (28), पिता राधेश्याम प्रसाद के रूप में हुई है।

सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलाके में अवैध हथियार के साथ देखा गया है, जो आम लोगों को डराने-धमकाने का काम करता है। सूचना मिलते ही वरीय एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और तत्परता से कार्रवाई की गई। टीम ने फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड पहुंचकर हरिकेश को घेरकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने हथियार फार्म एरिया स्थित रोड नंबर-18 के पास खंडहर क्वार्टर के शौचालय में छिपाकर रखा है।

हरिकेश की निशानदेही पर मौके से एक झोले में छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए, जिसमें एक बिना मैगजीन का देशी ऑटो पिस्टल, दो खाली मैगजीन, तीन जिंदा गोली , एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा गोली शामिल है। बरामद हथियारों की हालत जर्जर और जंग लगी हुई थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इन्हें लंबे समय से छिपाकर रखा गया था।

इस मामले में कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कदमा थाना के कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपित का संबंध किसी आपराधिक गिरोह या अवैध हथियार तस्करी से तो नहीं है। पुलिस ने कहा है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को दी।

See also   रांची में स्कूल भवन की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, उपायुक्त ने मुआवजा देने का दिया निर्देश
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.