Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

खामेनेई पर ट्रंप की धमकी बेअसर! ईरान का एलान-अब तो युद्ध शुरू हो चुका है

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 18, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

तेहरान। ईरान और इजराइल के बीच सैन्य संघर्ष आज छठे दिन में प्रवेश कर गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का कोई असर नहीं पड़ा है। खामेनेई ने एक्स हैंडल पर कहा, “युद्ध शुरू हो गया है।” व्हाइट हाउस ने कहा कि कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मुलाकात के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोनिक बात की है।

अमेरिका के द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार और सीएनएन चैनल की खबरों में समूचे मध्य पूर्व में मंडरा रहे युद्ध के बादलों पर विस्तार से चर्चा की गई है। इन खबरों के अनुसार, ट्रंप ने ईरान से ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ का आह्वान कर सर्वोच्च नेता को धमकाया। राष्ट्रपति ने घोषणा की ”अब ईरान के आसमान पर हमारा पूरा और समग्र नियंत्रण है।” ट्रंप की सोशल ट्रुथ पर यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब इस बात के मजबूत संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ इजराइल के बमबारी अभियान में शामिल होने पर विचार कर रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप के कल ईरान के ”बिना शर्त आत्मसमर्पण” का आह्वान करने और देश के सर्वोच्च नेता की हत्या की संभावना का उल्लेख करने के बाद बड़े युद्ध की आशंका बढ़ गई है। खुफिया रिपोर्टों की समीक्षा करने वाले अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अगर अमेरिका इजराइल का युद्ध में साथ देता है तो ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर संभावित हमलों के लिए मिसाइलों और अन्य उपकरणों को तैयार किया है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ”हम ठीक से जानते हैं कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छुपे हुए हैं। हम अभी उन्हें मारना नहीं चाहते। अब ईरान के ऊपर आसमान पर हमारा पूरा और समग्र नियंत्रण है।” उन्होंने खुद को ईरान पर इजराइल के हमलों से जोड़ते हुए कहा, भले ही अमेरिकी सेना इसमें शामिल नहीं दिख रही हो।

See also  रांची: सिरमटोली ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ब्लॉक, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

न्यूयॉर्क टाइम्स के रक्षा संवाददाताओं का मानना है कि ट्रंप का तत्काल निर्णय यह होगा कि 13,600 किलो से अधिक का बम तैनात किया जाए, जिससे इजराइल ईरान के सबसे गहरे परमाणु संवर्धन स्थल पर हमला कर सके। ईरान के खिलाफ ट्रंप की सार्वजनिक धमकियों ने अमेरिकी सांसदों के बीच कांग्रेस की युद्ध की घोषणा करने की शक्ति को वापस लेने के बारे में लंबे समय से चली आ रही बहस को फिर से उठा दिया है। हालांकि ईरान ने इजराइल पर हमलों को काफी हद तक कम कर दिया है। यह रणनीति और आवश्यकता का मिश्रण हो सकता है।

दो अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ट्रंप इस समय ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमला करने के लिए अमेरिकी सैन्य साजो सामान का उपयोग करने का मन बना चुके हैं। एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी के अनुसार, इंतजार यह किया जा रहा है कि क्या ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने के अभियान में पूरी मदद करेंगे। इजराइल ने घोषणा की है कि वह हमले करने को तैयार है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.