खूंटी। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री रामानंद तिवारी को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की परामर्शदात्री समिति में सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा द्वारा सौंपी गई है।
रामानंद तिवारी की नियुक्ति की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में उत्साह का माहौल है। कई नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, सुनीता गोप, ओमप्रकाश मिश्रा, और गोपाल भगत समेत अनेक नेताओं ने तिवारी को बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
