Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

मानसून ने पकड़ा जोर, देशभर में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 23, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। कई हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग ने 23 से 27 जून तक के लिए सम्पूर्ण भारत के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कई जगहों पर भारी तो कहीं अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 25 जून के बाद से उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, 23 और 24 जून को पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश यानी 20 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है।

मध्य और पूर्वी भारत की बात करें तो 23 से 27 जून के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में तेज़ बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार में 23 और 24 जून को, ओडिशा में 25 और 26 को, जबकि झारखंड में 26 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही विदर्भ में 25 और 26 जून को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस पूरे क्षेत्र में गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है।

पश्चिम भारत में भी मानसून ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 23 से 29 जून के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा में 23 और 24 जून को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि गुजरात राज्य में भी 23 जून को तीव्र वर्षा की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर भारत में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। 23 जून को असम, मेघालय और नगालैंड में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 23 और 24 जून को तेज़ वर्षा की चेतावनी है। अगले सात दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में गरज, बिजली और भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

See also  रांची में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड ATS का छापा, सेना की नकली वर्दी बरामद

दक्षिण भारत की बात करें तो 23 से 27 जून के बीच केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में गरज-चमक और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.