Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

एमजीएम अस्पताल हादसा: सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, विपक्ष ने सरकार पर उठाया सवाल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 4, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार रात हुई दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। अस्पताल की इमारत की छत का एक हिस्सा अचानक गिर जाने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग घायल हैं। हादसे के वक्त भवन में कुल 15 लोग मौजूद थे। एमजीएम अस्पताल हादसा: सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, विपक्ष ने सरकार पर उठाया सवाल

हदसे में मृतकों की पहचान गोविंदपुर निवासी लुकास साइमन तिर्की, साकची के डेविड जोनसन और सरायकेला निवासी श्रीचंद तांती के रूप में की गई है। श्रीचंद तांती की मां रेणुका देवी की हालत गंभीर है और उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

घटना के समय बिल्डिंग में कुल 15 लोग मौजूद थे, जिनमें 12 लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला गया। यहां से 03 लोगों के शव बरामद किए गए। देर शाम एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य के लिए जमशेदपुर पहुंची और टाटा स्टील व जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मृतक आश्रितों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। मंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर भरोसा दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

भारतीय जनता पार्टी समेत विपक्षी दलों ने एमजीएम अस्पताल हादसे को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने खतरनाक हालत में पहुंच चुके उस भवन को खाली क्यों नहीं कराया गया और वहां आम लोगों को ठहराने की अनुमति किसने दी? भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू और राजद विधायक सरयू राय ने भी मौके पर पहुंच कर घायलों से मुलाकात की और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया।

See also  पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का है जवाब है ऑपरेशन सिंदूर : अमित शाह
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.