नवादा। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के फारका बुजुर्ग पंचायत के अंबातरी गांव के बधार मे बुधवार को युवक का शव देखा गया है। इसके बाद पूरे गांव में शोर मच गया ।सभी लोग इकट्ठा हुए और युवक की पहचान थाना क्षेत्र के खिजुआ गांव के निवासी अलखदेव यादव के पुत्र प्रमोद यादव के रूप में किया गया।
प्रमोद की शव मिलने की सूचना जैसे ही खिजुआ गांव में पहुंचा ।गांव के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंचे परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई,जिसके बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुट गए हैं। मृतक प्रमोद की मां मीना देवी ने बताया कि गोतीया से जमीन की विवाद को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा है और कई बार उसने मेरे बेटे को जान मारने की धमकी भी दी थी। मेरे बेटा का हत्या कर खेत में वही लोग फेंक दिया है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पूरे मामले की जांच की जा रही है परिजन द्वारा जो लिखित आवेदन दिया जाएगा।उसके आलोक में प्राथमिक की दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
