Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में अंगारों पर चलकर भक्तों ने दिखाया विश्वास

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 24, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर प्रखंड के सरजोमहातू गांव में आयोजित दो दिवसीय मेला सह छऊ नृत्य कार्यक्रम आस्था और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण बना। शिव मां पाउड़ी पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में सांसद जोबा माझी ने शिरकत कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत अंतर्गत सरजोमहातू गांव में शिव मां पाउड़ी पूजा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय मेला सह छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, भक्ति और लोक कला की झलक देखने को मिली।

शनिवार को हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं। उन्होंने मेला स्थल का भ्रमण किया, ग्रामीणों से मुलाकात की और आयोजन की सराहना की। सांसद ने कहा कि सरजोमहातू मेला क्षेत्र का एक ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ा आयोजन है, जहां वर्षो से श्रद्धालु अपनी भक्ति का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है।

समापन के अवसर पर महिला और पुरुष श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। सबसे आकर्षक क्षण वह रहा जब पुरुष भक्तों ने अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी गहरी आस्था का प्रदर्शन किया। इससे पहले शुक्रवार की रात भर पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े।

मेले में विभिन्न प्रकार के दुकानों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खेल सामग्री भी उपलब्ध थी, जिससे आयोजन और भी जीवंत हो उठा। इस अवसर पर केनके पंचायत के मुखिया श्याम सिंह मुंडा, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, रोनित महतो, श्रीराम सामड, धनेश्वर सामड, लाडू हेम्ब्रम, दामोदर हेम्ब्रम, गोमा हेम्ब्रम, गोमिया हेम्ब्रम, सोंगा सामड, सोमनाथ हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  पेयजल घोटाले में ईडी ने 42.85 लाख की संपत्ति जब्त की
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.