Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी : बाबूलाल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 4, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि 6 मई को रांची में आयोजित होने वाली कांग्रेस की राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी है। कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र पर जितने प्रहार किए वो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में दर्ज है।

मरांडी रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान में संशोधन किए, जो सिर्फ तुष्टीकरण और सत्ता के लिए हुआ। देश ही नहींं संविधान को भी ये अपनी जागीर समझते थे। गैर-कांग्रेसी सरकारों को बार-बार गिराने के लिए राष्ट्रपति शासन (आर्टिकल 356) का दुरुपयोग किया गया।

मरांडी ने कहा कि 1966–1977 के बीच संविधान में 25 बार संशोधन किया गया। न्यायपालिका में हस्तक्षेप करते हुए इंदिरा गांधी ने 25 अप्रैल 1973 को तीन वरिष्ठ न्यायाधीशों को दरकिनार कर एएन राय को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। यह निर्णय केशवानंद भारती केस में बहुमत के विरुद्ध मत देने वाले जज को प्रमोट करके न्यायपालिका पर दबाव बनाने का प्रयास था।

उन्होंने कहा कि 42वां संविधान संशोधन इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान पारित किया। यह न्यायपालिका, संसद और मूल अधिकारों को कमजोर करने की साज़िश थी। संविधान पर इस व्यापक प्रहार को जनता पार्टी ने आकर रोका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और राष्ट्रीय अखंडता जैसे शब्द जोड़े। यह कार्य बिना आम सहमति या जनमत के किया गया और इसे मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित माना गया। आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन माना जाता है। मौलिक अधिकारों, प्रेस की स्वतंत्रता, और न्यायपालिका की स्वायत्तता पर खुला हमला किया गया।

See also  कांग्रेस पर ‘गद्दार’ टिप्पणी के खिलाफ डीडी न्यूज ऐंकर पर एफआईआर

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने मुस्लिम समुदाय को एससी-एसटी कोटे में शामिल करने की सिफारिश की। यह संविधान प्रदत्त आरक्षण प्रणाली को कमजोर करने और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का प्रयास था। कर्नाटक में यह प्रयोग हाल फिलहाल में किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कृत्यों के लिए जनता से माफी मांगे।

प्रेसवार्ता में पार्टी प्रवक्ता राफिया नाज और योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.