Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

नीट पेपर लीक के नाम पर साइबर ठगी करने वाला बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज का छात्र बिहार के अररिया से गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 6, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अररिया। नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के नाम पर टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देने वाला मेडिकल का छात्र को अररिया पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।आर्थिक अपराध इकाई पटना के निर्देश पर साइबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।गिरफ्तार मेडिकल छात्र एस.के.फैज उर्फ शेख फैज पिता एस .के.रौशन अली उर्फ शेख रौशन अररिया इस्लामनगर वार्ड संख्या 27 का रहने वाला है।उसके पिता शेख रौशन पैथोलॉजिस्ट हैं और इस्लामनगर में ही अला पैथोलॉजिस्ट के नाम से पैथोलॉजी सेंटर चलाते हैं,जबकि गिरफ्तार 22 वर्षीय एस.के.फैज उर्फ शेख फैज बांग्लादेश के सिलहट के नॉर्थ ईस्ट मेडिकल कॉलेज का चतुर्थ वर्ष का छात्र है।माता पिता के दो भाई बहन एकमात्र बेटा है,जिसे अररिया पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार एस.के.फैज उर्फ शेख फैज ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष बताया कि 2020 में अररिया से इंटरमीडिएट करने के बाद वर्ष 2021 में उन्होंने अपना नामांकन बांग्लादेश के सिलहट नॉर्थ ईस्ट मेडिकल कॉलेज में कराया और वर्तमान समय में वह चतुर्थ वर्ष में है।उन्होंने पुलिस को बताया कि निजी खर्चे की भरपाई करने के लिए उन्हें पैसों की आवश्यकता थी।इसी क्रम में उन्होंने बिहार में नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मिली।प्लान के तहत 2022 में टेलीग्राम पर @MeBldur नाम से अपना अकाउंट खोलकर एक चैनल बनाकर नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक का मैसेज को सर्कुलेट करने लगा।उन्होंने बताया कि इस मैसेज के बाद बड़ी संख्या में उनसे लोगों ने संपर्क किया।जिसके बाद उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक खाता संख्या 4933000100091284 पर फोन पे के माध्यम से बार कोड भेजकर अवैध पैसे मंगाना शुरू कर दिया।एक बार पैसे खाता में आने के बाद पैसे भेजने वाले का अकाउंट को ब्लॉक कर देता।फलस्वरूप पैसे भेजने वाले दुबारा संपर्क स्थापित नहीं कर पाते थे।

See also  मोतिहारी पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा

उन्होंने बताया कि इस काम में उन्हें काफी मुनाफा हुआ।उन्होंने बताया कि चार वर्षों से वह इस काम को इसी तरह अंजाम दे रहा था।नीट पेपर लीक के नाम पर सैकड़ों लोगों से पैसे लेने की बात उन्होंने स्वीकार की।हालांकि अपने बयान में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि भले ही नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में उन्होंने पैसों की ठगी की,लेकिन किसी को भी कोई प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराया।अचानक अररिया पुलिस के घर पर आने के बाद हिरासत में उन्हें लिया और पूछताछ के लिए थाना लाया,जहां पूछताछ के क्रम में उन्होंने पुलिस को यह स्वीकारोक्ति बयान दिया है।

मामले की पुष्टि एसपी अंजनी कुमार ने भी की है और कहा कि प्राप्त सूचना के आलोक में साइबर टीम वैज्ञानिक और तकनीकी तथ्यों के आधार पर एस.के.फैज उर्फ शेख फैज को गिरफ्तार किया है,जिन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में टेलीग्राम के माध्यम से मैसेज कन्वे कर पैसों की ठगी में शामिल था।एसपी ने मामले में हर पहलू पर जांच किए जाने की बात कही।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.