Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

सिक्किम में भूस्खलन से आर्मी कैंप तबाह, तीन जवानों की मौत, छह सैनिक लापता

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 2, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता। सिक्किम में भारतीय सेना के कैंप पर भूस्खलन हुआ है, जिससे तीन जवानों के मौत हो गई है। भूस्खलन के बाद से छह अन्य अभी भी लापता हैं। सेना ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने सोमवार दोपहर को जानकारी दी कि भारी बारिश के चलते रविवार की रात लगभग सात बजे लाचेन जिले के चेटन स्थित भारतीय सेना के कैंप पर विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन जवानों की जान चली गई। इस हादसे में चार जवानों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिन तीन जवानों के पार्थिव शरीर बरामद हुए हैं, उनमें हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और एक पोर्टर अभिषेक लखड़ा हैं।

सेना की राहत टीमें अत्यंत विषम भू-भाग और खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि लापता छह कर्मियों को जल्द से जल्द खोजा जा सके। घटनास्थल पर दिन-रात अभियान जारी है। भारतीय सेना ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सेना की ओर से कहा गया है कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सेना ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह अपने प्रत्येक जवान की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्राकृतिक आपदा के बावजूद उसका साहस और कर्तव्यनिष्ठा अडिग है।-

See also  जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.