Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 23, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

यामी गौतम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हक’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की पहली झलक ने ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी थी और अब इसका टीज़र भी सामने आ चुका है। सबसे खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में यामी पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों की नई जोड़ी को देखने के लिए फैन्स बेसब्र हैं। ‘हक’ की कहानी मशहूर किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ से प्रेरित है, जिसे सिनेमाई अंदाज में एक काल्पनिक और ड्रामेटिक रूप दिया गया है।

टीज़र में यामी गौतम शाह बानो बेगम के किरदार में दिखाई दे रही हैं, जबकि इमरान हाशमी एक समझदार और नामी वकील का रोल निभा रहे हैं। दोनों सितारों की दमदार डायलॉग डिलीवरी तुरंत ध्यान खींच लेती है। झलक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘आर्टिकल 370’ के बाद यामी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने वाली हैं। ‘हक’ में वह एक ऐसी प्रेरणादायक मुस्लिम महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अन्याय के सामने झुकने से साफ इनकार करती है। जंगली पिक्चर्स हमेशा ऐसी फिल्में पेश करता है, जो समाज के स्थापित नियमों को चुनौती देती हैं। इसके बैनर तले बनीं ‘राजी’, ‘तलवार’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों में भी यही साहस और बेबाकी झलक चुकी है। अब यह प्रोडक्शन हाउस ‘हक’ लेकर आ रहा है। घर की दहलीज से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का सफर दिखाती यह फिल्म शाह बानो केस से प्रेरित है। साल 1985 के चर्चित शाह बानो बनाम अहमद खान मामले पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन सुपर्ण एस. गुप्ता ने किया है।

See also  ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ एयरटेल की सख़्त कार्रवाई: झारखंड और बिहार में 61 लाख यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की

फिल्म ‘हक’ के जरिए मुस्लिम महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, लिंगभेद और धर्मनिरपेक्षता जैसे अहम मुद्दों को उठाया गया है। कहानी में सीआरपीसी की धारा 125 के तहत एक तलाकशुदा महिला की लंबी कानूनी जंग को दर्शाया जाएगा। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश भी देगी। इसमें इमरान हाशमी एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका किरदार ऐतिहासिक शाह बानो केस से जुड़े अहमद खान की शख्सियत से प्रेरित है। फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

‘किंग’ के सेट से लीक हुआ सुहाना खान का लुक

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.